नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। देश का वस्तु निर्यात मार्च 2016 में साल-दर-साल आधार पर 5.47 फीसदी गिरावट के साथ 22.72 अरब डॉलर का रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 24.03 अरब डॉलर था। यह लगातार 16वें महीने की गिरावट है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, पूरे वित्त वर्ष 2015-16 के लिए निर्यात 15.85 फीसदी गिरावट के साथ 261.14 अरब डॉलर का रहा, जो एक साल पहले 310.34 अरब डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath