निर्विरोध सीएबी प्रमुख चुने गए डालमिया

कोलकाता, 28 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज खेल प्रशासक और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रमुख जगमोहन डालमिया सोमवार को एक और कार्यकाल के लिए निर्विरोध बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष चुने गए।

कोलकाता, 28 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज खेल प्रशासक और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रमुख जगमोहन डालमिया सोमवार को एक और कार्यकाल के लिए निर्विरोध बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष चुने गए।

सीएबी की कार्यकारिणी की आम बैठक में डालमिया के अलावा सीएबी के बाकी सभी मौजूदा अधिकारी भी बिना किसी विरोध के दूसरे कार्यकाल के लिए चुन लिए गए।

सुबीर और सौरव गांगुली संयुक्त सचिव बने रहेंगे जबकि विश्वरूप डे एक और कार्यकाल के लिए कोषाध्यक्ष का काम देखेंगे।

आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष डालमिया 1993 से ही सीएबी पर राज कर रहे हैं। 2006 में जब उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया था, तब वह 19 महीने के लिए सीएबी से दूर रहे थे।

वर्ष 2008 में डालमिया ने अपने विरोधी खेमे के प्रसून मुखर्जी को हराते हुए फिर से सीएबी अध्यक्ष पद पर वापसी की थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493