चंडीगढ़, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हुए।
चंडीगढ़, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हुए।
उनका मकसद औद्योगिक विकास को गति देने तथा कोरियाई उद्यमियों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करना है।
एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि सुखबीर बादल के साथ इस यात्रा पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। इस पांच दिवसीय यात्रा में वह कोरिया की कंपनियों जैसे सैंमसंग इलेक्ट्रानिक्स से भी मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा, “वरिष्ठ अधिकारी पंजाब को निवेश के लिए सबसे उपयुक्त गंतव्य स्थान के तौर पर पेश करेंगे। उप-मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान इलेक्ट्रानिक्स, डेयरी, कौशल विकास, बुनियादी ढांचा विकास, परिवहन, स्मार्ट सिटीज और पर्यावरण क्षेत्र के दिग्गज कारोबारियों से मुलाकात करेंगे।”
बादल ने पिछले महीने राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए पौलेंड, हंगरी और चेक गणराज्य की यात्रा की थी।
इससे पहले इस महीने में सैंमसंग इलेक्ट्रानिक्स के उपाध्यक्ष कोयूंग सू किम ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिह बादल, उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल तथा अन्य से चंडीगढ़ में मुलाकात की थी और बायोमेट्रिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने इसी के साथ राज्य में स्मार्ट सिटी तथा बायोमेट्रिक परियोजनाओं में साझेदारी की भी पेशकश की।
dharmpath.com dharmpath