निशानेबाजी : केएसएस मेमोरियल चैम्पियनशिप में लज्जा को पहला स्थान

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। लज्जा गोस्वामी ने मंगलवार को 18वें केएसएस मेमोरियल चैम्पियनशिप की महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कड़े मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया।

डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खेली गई इस स्पर्धा के आखिरी शॉट में लज्जा ने 10.3 का स्कोर कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया।

गुजरात की हेमा के.सी ने लज्जा को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वो शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर सकीं। लज्जा ने कुल 453.4 का स्कोर किया और .3 के अंतर से हेमा को मात दी।

जम्मू एवं कश्मीर की श्रेया साकेसेना ने 442.7 का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं पुरुषों की इसी स्पर्धा में 440.5 का स्कोर करने वाले चैन सिंह के हिस्से तीसरा स्थान आया। राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरा स्थान हासिल करने वाले सुरेश कुसाले ने 453.4 का स्कोर करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। एयर फोर्स के पारुल कुमार ने 455.1 का स्कोर कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया।

पुरुषों की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण हरियाणा के अभिषेक वर्मा के नाम रहा जिन्होंने 244 का स्कोर किया। एयर इंडिया से खेलने वाले राष्ट्रमंडल खेल-2010 के रजत पदक विजेता दीपक शर्मा 239.8 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जीतू राय को 218.2 के स्कोर के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493