निशानेबाजी : दूसरे स्थान पर रही भारतीय जूनियर टीम

गाबाला (अजरबेजान), 22 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाजों ने गुरुवार को यहां सम्पन्न आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के अंतिम दिन पुरुषों की टीम ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

लक्ष्य और किस्मत चोपड़ा ने मानवदित्य सिंह राठोर के साथ ट्रैप स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया।

इस टीम ने अधिकतम 375 में से 347 अंक हासिल किए। इटली की टीम ने 360 अंकों के साथ पहला और आस्ट्रेलिया ने 348 अंकों के साथ रजत जीता।

राठोर ने व्यक्तिगत कांस्य पदक मैच के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन वह अंतिम रूप से चौथे स्थान पर रहे।

भारतीय टीम ने कुल 24 पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कुल 18 देशों को पदक प्राप्त हुए।

भारत को नौ स्वर्ण मिले। इसके अलावा भारतीय निशानेबाजों ने पांच रजत और 10 कांस्य पदक भी जीते।

रूस ने 12 स्वर्ण जीते और 25 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहे।

अब आईएसएसएफ स्पर्धा इटली में होगी, जहां सीनियर विश्व कप फाइनल्स का आयोजन होगा। इसमें भारत की ओर से जीतू राय, मिराज अहमद खान और संजीव राजपूत हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493