निशानेबाजी : बिंद्रा, चैन सिंह ने जीते दो-दो स्वर्ण

हानोवर, 4 मई (आईएएनएस)। पूर्व ओलंपिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा सहित अन्य भारतीय निशानेबाज हानोवर अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

बिंद्रा ने 10-मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण जीता। वहीं, चैन सिंह ने 50 मीटर राइफल प्रोन व्यक्तिगत स्पर्धा में सोने पर निशाना लगाया।

टीम स्पर्धा में वह 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।

गगन नारंग ने भी पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिसंस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकीं अपूर्वा चंदेला ने भी एयर राइफल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया।

यह सभी पदक विजेता अब अगले हफ्ते से शुरू हो रहे आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप में चुनौती पेश करेंगे और इनकी कोशिश रियो ओलंपिक खेलों-2016 के लिए ज्यादा से ज्यादा कोटा प्राप्त करने की होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493