निशानेबाजी विश्व कप : दिव्यांश-अंजुम की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

म्यूनिख (जर्मनी), 30 मई (आईएएनएस)। युवा निशानेबाज दिव्यांश सिंह पवार और अंजुम मोदगिल की जोड़ी ने यहां जारी साल के तीसरे अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में गुरुवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।

दिव्यांश-अंजुम की जोड़ी ने फाइनल में अपूर्वी चंदेला और दीपक कुमार की जोड़ी को 16-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। दिव्यांश-अंजुम की जोड़ी का आईएसएसएफ विश्व कप में यह लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है।

अपूर्वी और दीपक की जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

बेलारूस की मारिया मार्टिनोवा और इलिया चारीका की जोड़ी ने आस्ट्रिया की ओलिविया होफमैन और एलेक्जेंडर शिमरिल की जोड़ी को 16-14 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत टूर्नामेंट में अभी भी चार स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ पदक तालिका में पहले नंबर पर कायम हैं। चीन दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ दूसरे जबकि रुस एक स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ तीसरे नंबर पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493