निशानेबाजी विश्व कप : दिव्यांश-श्रेया ने जीता कांस्य

चांगवोन (दक्षिण कोरिया), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय किशोर निशानेबाजों दिव्यांश सिंह पंवार और श्रेया अग्रवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित जूनियर स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया है।

दोनों ने बुधवार को चांगवान में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की।

भारत के 15 वर्षीय दिव्यांश और 17 वर्षीया श्रेया ने इस स्पर्धा के फाइनल में 435 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक इटली के मार्को सुपीनी और सोफिया बेनेती को मिला। उन्होंने कुल 499.0 अंक हासिल किए। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड हासिल किया।

इसके अलावा, ईरान की सादेगहियान अर्मीना और अमीर मोहम्मद नेकेोउनाम ने 497.7 अंकों के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया।

इस चैम्पियनशिप में भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतने के साथ टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल किया।

भारत के ओम प्रकाश मिथरवाल ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493