बैंकॉक, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाज गुरप्रीत सिंह यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में सोमवार को बहुत कम अंतर से 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके।
गुरप्रीत ने क्वालीफाईंग दौर में 577 स्कोर हासिल किया और दो अंकों से छह खिलाड़ियों वाले फाइनल दौर में नहीं पहुंच सके।
इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन के फुशहेंग झांग और रजत युलोंग ली ने जीता। झांग ने 29 और युलोंग ने 28 अंक हासिल किए।
वियतनाम के थान मिन्ह हा ने 23 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath