नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने यहां जारी आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रविवार को स्वर्ण पदक जीत लिया।
सौरभ ने फाइनल में 245 के स्कोर के साथ नया रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारत का इस टूर्नामेंट में यह दूसरा स्वर्ण पदक है।
इससे पहले, शनिवार को अपूर्वी चंदेला ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।
dharmpath.com dharmpath