निशानेबाजी विश्व कप : सौरभ ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने यहां जारी आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रविवार को स्वर्ण पदक जीत लिया।

16 साल के सौरभ ने फाइनल में 245 के स्कोर के साथ नया रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही सौरव ने 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए सीट आरक्षित करा लिया है।

भारत का इस टूर्नामेंट में यह दूसरा स्वर्ण पदक है।

दामिर मिकेक (सर्बिया) ने 239.3 अंकों के साथ रजत पदक जीता जबकि चीन के पेंग वेई ने 215.2 अंकों के साथ कांसे पर निशाना लगाया।

इससे पहले, शनिवार को अपूर्वी चंदेला ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल कटेगरी में हालांकि भारत को निराशा मिली क्योंकि मनु भाकेर पांचवें स्थान पर रहीं और ओलम्पिक कोटे से चूक गईं।

भाकेर ने खराब शुरूआत की लेकिन जल्द ही वापसी करते हुए वह एक समय दूसरे स्थान पर पहुंच गई थीं लेकिन खराब शॉट्स की सीरीज के कारण वह पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493