निशानेबाजी : सत्येंद्र ने जीता राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब

पुणे, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। आर्मी मार्क्‍समैनशिप यूनिट (एएमयू) की ओर से खेलते हुए निशानेबाज सत्येंद्र सिंह ने ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चैन सिंह को पछाड़ते हुए 60वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप स्पर्धा (एनएससीसी) में पुरुषों की 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

सत्येंद्र ने फाइनल में पहुंचे आठ खिलाड़ियों में चैन सिंह के पीछे दूसरे स्थान के साथ क्वालीफाई किया था।

फाइनल में वह पासा पलटने में कामयाब रहे और 45 शॉट में 450.9 का स्कोर करने में सफल रहे। वहीं चैन ने 448.4 और नौसेना के राहुल पूनिया ने 439.1 का स्कोर कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

जूनियर पुरुष 50 मीटर राइफल तीन पोजीशन में पश्चिम बंगाल के शुभंकर प्रमाणिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस साल उन्होंने जूनियर विश्व कप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

शुभंकर ने दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। फाइनल में पहले स्थान पर मध्य प्रदेश के सैयद अरेब परवेज थे।

उन्होंने फाइनल में सैयद को पछाड़ते हुए 442.1 का स्कोर किया। दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के हर्षित बिंजवा रहे। उन्होंने 11.8 का स्कोर किया।

तमिलनाडु के वी. सर्वेश स्वरूप ने 418.6 का स्कोर कर कांस्य पदक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493