जयपुर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की शॉटगन निशानेबाज सीमा तोमर ने रविवार को यहां जारी 60वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप का महिला ट्रैप खिताब जीत लिया।
अबू धाबी में आयोजित एशियाई शॉटगन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली सीमा ने फाइनल में शगुन चौधरी को 11-10 से हराया।
सीमा को इस साल की शुरुआत में सैन मैरिनो में आयोजित विश्व कप में अपनी स्पर्धा में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ था।
जूनियर लर्ग का खिताब दिल्ली की सौम्या गुप्ता ने जीता। सौम्या ने फाइनल में संजीत कौर रेहाल को 11-10 से हराया। तमिलनाडु की एन. निवेथा को कांस्य पदक मिला।
dharmpath.com dharmpath