निशाने पर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड, यूरोपीय संघ ने अलीना काबेवा पर भी लगाया बैन

यूक्रेन-रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बार-बार यूरोपीय देश को यूक्रेन की मदद नहीं करने की धमकी दी है। गौरतलब है कि यूरोपीय देश रूस से सीधे मुकाबला नहीं कर सकते इसलिए रूस पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगा रहे हैं। इन तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं है। अब यूरोपीय संघ ने पुतिन पर शिकंजा कसने के लिए नई तरकीब निकाली है। यूरोपीय संघ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका अलीना काबेवा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के छठे प्रस्तावित पैकेज में अलीना काबेवा का नाम भी प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल हो गया है। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक यूरोपीय संघ के प्रतिबंधित लोगों की लिस्ट तैयार कर ली गई है और इस पर चर्चा चल रही है, उन्हें जल्द ही लागू किया जाएगा।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493