चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जापानी कार निर्माता निशान मोटर कॉरपोरेशन ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने उसने भारत में कुल 6,410 वाहनों की बिक्री की।
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि जुलाई 2016 में कुल 6,418 इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि जुलाई 2015 में कुल 2,841 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
कंपनी के प्रदर्शन के बारे में निशान मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक अरुण मल्होत्रा ने कहा, “पिछले कुछ महीनों से हमारी बिक्री में तेजी आई है और यह चलन उत्साहजनक है। उपभोक्ताओं ने नई डैटसन रेडी-गो को हाथों हाथ लिया है।”
dharmpath.com dharmpath