निशा बिस्वाल ने ढाका का दौरा किया, विदेशी राजदूतों से मिलीं

ढाका, 11 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण व मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने सोमावर को गुलशन स्थित होली आर्टिसन बेकरी का दौरा किया, जहां एक जुलाई को आतंकवादी हमले में 20 लोग मारे गए थे।

रविवार को यहां पहुंचे बिस्वाल ने आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

समचार पत्र ‘प्रोथोम अलो’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह बांग्लादेश में अमेरिका के राजदूत मर्सिया बर्निकत के साथ सुबह 11 बजे रेस्तरां पहुंचीं।

दौरे के दौरान पुलिस उपायुक्त जसीमुद्दीन भी उनके साथ रहे।

कैफे में हुए आतंकवादी हमले में इटली के नौ, जापान के सात, भारत के एक, अमेरिका के एक नागरिक तथा दो पुलिसकर्मियों सहित कुल 22 लोग मारे गए।

बाद में बिस्वाल ने बांग्लादेश में सुरक्षा हालात को लेकर कनाडा, ब्रिटेन तथा ऑस्ट्रेलिया के राजदूतों के साथ विचार विमर्श किया।

दिन में बाद में वह प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगी।

बिस्वाल मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) तारीक अहमद सिद्दीकी, शेख हसीना के सुरक्षा सलाहकार डॉ.गौहर रिजवी, प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार व गृह मंत्री असदुज्जमान खान से मुलाकात करेंगी।

बिस्वाल ने इससे पहले ढाका का दौरा पांच व छह मई को किया था। उन्होंने यह दौरा 25 अप्रैल को यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के कर्मचारी तथा एक समलिंगी अधिकार कार्यकर्ता शुल्हाज मानन की ढाका में हत्या के बाद किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493