निशा बिस्वाल प्रवासी भारतीय दिवस में हिस्सा लेंगी

न्यूयॉर्क, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में दक्षिण एवं एशियाई मामलों की सहायक सचिव निशा बिस्वाल बेंगलुरू में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस और अहमदाबाद में होने जा रहे वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इसके लिए वह गुरुवार से अपना भारत दौरा शुरू करने जा रही हैं।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वह नई दिल्ली और मुंबई का भी दौरा करेंगी, जहां उनकी मुलाकात व्यावसायिक नेताओं और सरकारी अधिकारियों से होगी। वह उनके साथ भारत और अमेरिका के संबंधों पर चर्चा करेंगी।

यह बिस्वाल का दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों की सहायक सचिव के रूप में आखिरी भारत दौरा होगा। वह 20 जनवरी को राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल पूरा होने पर पदमुक्त हो जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493