निशिकांत कामत ने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ को समर्थन दिया

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। ‘मदारी’ के निर्देशक निशिकांत कामत ने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के निमार्ताओं को सहयोग दिया है, जिनकी फिल्म हाल ही में ऑनलाइन लीक हो गई है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त अभिनेता इरफान खान अभिनीत ‘मदारी’ 15 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के ऑनलाइन लीक होने के बाद इसके निमार्ताओं के अनुरोध पर अब यह एक सप्ताह बाद रिलीज होगी।

कामत ने कहा, “मुझे लगता है कि फिल्म उद्योग को एक-दूसरे का समर्थन और सहयोग करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “हम फिल्म की रिलीज तारीख 22 जुलाई करने को लेकर तमाम आशंकाओं में थे। हमने महसूस किया कि चोरी के कारण ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की रिलीज अधिक महत्वपूर्ण है। हमें एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए और एक ऐसा तंत्र बनाना चाहिए, जिससे हम पायरेसी जैसी चीजों से लड़ सकें।”

फिल्म ‘मदारी’ की रिलीज तारीख दूसरी बार बदली गई है। इससे पहले ‘मदारी’ महानायक अमिताभ बच्चन की ‘टीई3एन’ के साथ 10 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी तारीख बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई।

पिता-पुत्र संबंधों पर आधारित ‘मदारी’ में इरफान के साथ-साथ जिमी शेरगिल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493