निसान के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद कंपनी के शेयर 5.45 फीसदी गिरे

टोक्यो, 20 नवंबर (आईएएनएस)। जापान की वाहन निर्माता निसान के शेयरों में उसके अध्यक्ष की कथित अनियमितता को लेकर हुई गिरफ्तारी के बाद टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज पर मंगलवार को 5.45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कार्लोस घोसन ही रेनो-निसान-मित्सुबिशी भागीदारी के लिए जिम्मेदार थे। उन्हें सोमवार को अपनी आय छुपाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। अनुमान है कि उन्हें कंपनी से निकाल दिया जाएगा।

निसान के शेयरों की कीमत गिरकर 950.7 यूआन (8.45 डॉलर) तक आ चुकी है, जबकि पहले यह गिरकर 940 येन तक पहुंच चुकी थी।

जापान की कार निर्माता मित्सुबिशी ने कहा है कि जब घोसन निदेशक मंडल के अध्यक्ष थे, उस दौरान कंपनी में हुई अनियमितता की जांच के लिए उसने एक आंतरिक जांच शुरू की है।

मित्सुबिसी के शेयरों में 6.85 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

समाचार एजेंसी क्योडो ने कंपनी के सूत्रों के हवाले से बताया कि 64 वर्षीय घोसन ने पिछले पांच सालों में अपनी आय को पांच अरब येन कम बताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493