निस्टेलरू ने बार्सिलोना को रोकने का रास्ता बताया

बर्लिन, 5 जून (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले नीदरलैंड्स के महान फुटबाल स्टार रुड वान निस्टेलरू ने शनिवार को युवेंतस और बार्सिलोना के बीच होने वाले चैम्पियंस लीग फाइनल मुकाबले के मद्देनजर बार्सिलोना को रोकने का रास्ता बताया।

बार्सिलोना के पास नेमार, लुइस सुआरेज और लियोनेल मेसी जैसे स्टार हैं और इसी कारण लुइस एनरिक की टीम को फाइनल में खिताब का दावेदार माना जा रहा है।

निस्टेलरू ने युवेंतस को ऐसी बात बताई है, जिससे कि वह बार्सिलोना की इस स्वर्णिम तिकड़ी को रोक सकता है। इस तिकड़ी ने इस सत्र में गोल करने के सभी कीर्तिमान ध्वस्त किए हैं।

गोल डॉट कॉम ने निस्टेलरू के हवाले से लिखा है, “मेसी, नेमार और सुआरेज को रोकने का सिर्फ एक ही तरीका है। उनके पास आने वाले पास को रोक दिया जाए और इसके लिए बाकी के आठ खिलाड़ियों पर ही नजर रखी जाए। जब तक नेमार, मेसी और सुआरेज के बाद गेंद आती रहेगी, बार्सिलोना को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।”

मौजूदा समय में नीदरलैंड्स टीम के सहायक कोच के तौर पर काम कर रहे निस्टेलरू के नाम 400 से अधिक गोल हैं। वह चैम्पिंयस लीग में कुल 56 गोल कर चुके हैं और सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493