निहार पंड्या के लिए ‘मणिकर्णिका’ चुनौतीपूर्ण

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कंगना रनौत अभिनीत ‘मणिकर्णिका’ के साथ बॉलीवुड में पदार्पण कर रहे निहार पंड्या बाजी राव द्वितीय की महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे।

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कंगना रनौत अभिनीत ‘मणिकर्णिका’ के साथ बॉलीवुड में पदार्पण कर रहे निहार पंड्या बाजी राव द्वितीय की महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे।

निहार ने कहा, “बाजीराव द्वितीय के प्रतिष्ठित किरदार से इस उद्योग में कदम रखना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है। किरदार को सही तरीके से निभाने के लिए मैंने अभिनय की कई कार्यशालाओं में भाग लिया।”

उन्होंने कहा, “फिल्म के जोरदार युद्ध वाले ²श्यों के लिए मैंने निकोलस पावेल से घुड़सवारी और तलवारबाजी सीखी। वह सर्वश्रेष्ठ हॉलीवुड निर्देशक हैं।”

कमल जैन और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और क्रिहा जगरलामुडी द्वारा निर्देशित, ‘मणिकर्णिका’ में निहार, कंगना, अतुल कुलकर्णी और डैनी डेंजोगपा जैसे शक्तिशाली कलाकारों के साथ दिखेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं जयपुर में फिल्म की शूटिंग से लौटा हूं और अगले शेड्यूल का इंतजार कर रहा हूं।”

उल्लेखनीय है कि जुलाई में दुर्घटनावश निहार की एल्युमिनियम की तलवार से कंगना के माथे पर गहरी चोट लग गई थी।

घटना को याद करते हुए निहार ने कहा, “कंगना पेशेवर हैं। जैसे ही कैमरा चालू होता है वह कुछ और होती हैं। मैं खुश हूं कि चोट के इलाज के बाद उन्होंने शूटिंग जारी रखी। मीडिया ने मुझ पर सवालों की बरसात कर दी। उन्होंने आसानी से स्थिति को संभाल लिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493