नीता अंबानी आईओसी की पहली भारतीय महिला सदस्य नियुक्त

रियो डी जेनेरियो, 4 अगस्त (आईएएनएस)। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का व्यक्तिगत सदस्य चुना गया। इसके साथ ही वह आईओसी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला सदस्य बन गईं।

आईओसी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि भारत की तरफ से इकलौती व्यक्तिगत सदस्य नीता 70 साल की उम्र तक आईओसी की सदस्य रहेंगी।

उन्हें जून 2016 में आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने नामांकित किया था। ओलम्पिक खेलों के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को रियो डी जेनेरियो में हुए आईओसी के 129वें सत्र में उन्हें सदस्य के तौर पर चुना गया।

आईओसी की सदस्य चुने जाने के बाद नीता ने कहा, “मैं आईओसी की सदस्य बन कर काफी खुश हूं। विश्व स्तर पर यह भारत की बढ़ती महत्ता की पहचान है और साथ ही भारतीय महिलाओं की भी।”

नीता ने कहा, “मैं हमेशा से युवाओं के विकास में खेलों को एक प्रेरक शक्ति मानती आई हूं। मेरा मानना है कि खेल विभिन्न समुदायों और संस्कृतियों और पीढ़ियों को करीब लाता है और इसमें एकता के सूत्र में बांधने की ताकत है। मैं पूरे राष्ट्र में ओलम्पिक की भावना और खेलों को पहुंचाने की कोशिश करुं गी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493