मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस का मालिकाना हक रखने वाली नीता अंबानी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिताबी जीत को भगवान गणेश की कृपा बताते हुए बुधवार को सिद्धी विनायक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की।
मुंबई ने बीते रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स को मात दे चौथी बार आईपीएल जीता था।
भगवान गणेश को समर्पित इस मंदिर में नीता अपने साथ आईपीएल ट्रॉफी भी ले गईं। इस दौरान नीता अंबानी और ट्रॉफी को देखने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं।
मुकेश अंबानी का परिवार हर बड़े मौके पर आशीर्वाद लेने गणेश भगवान के इस मंदिर में आता है।
dharmpath.com dharmpath