नीता अंबानी ने भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। नीता अंबानी ने इंडिया टुडे सम्मेलन में भारत के युवा खिलाड़ियों की प्रशंसा की।

नीता ने यहां शनिवार रात आयोजित सम्मेलन में कहा, “पिछला साल (1917) बड़ी, वैश्विक सुर्खियों वाला साल था। और भारत के लिए यह साल शानदार प्रगति हासिल करने वाला साल था। कुछ अच्छी चीजें हमारे आस-पास हुईं।”

उन्होंने कहा, “बेंगलुरू की अदिति अशोक ने महिला गोल्फ खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष-100 में जगह बनाई। वह एकमात्र भारतीय गोल्फ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एल.पी.जी.ए क्लब की एलीट क्लास में स्थान हासिल किया है।”

नीता ने कहा कि हरियाणा की शिवानी कटारिया ने एशियाई तैराकी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने आगे कहा, “ये उपलब्धियां कितनी अद्वितीय हैं। अदिति केवल 19 साल की हैं और इस कारण ये उपलब्धियां और भी शानदार हो गई हैं। शिवानी 20 साल की हैं। ये भारत के उभरते सितारे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493