नीतू चंद्रा ने टोरंटो में स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया

टोरंटो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। यहां सोमवार को भारतीय मूल के हजारों कनाडाई भारतीय स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में पूर्व आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने कनाडा में पेरड का नेतृत्व किया।

नीतू ने गै्रंड परेड मार्शल के रूप में भारतीय दिवस परेड का नेतृत्व किया।

अभिनेत्री ने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि वह ताइक्वोंडो में दो ब्लैक बेल्ट्स हासिल कर चुकी हैं।

अभिनेत्री ने कहा, “पिछले साल न्यूयॉर्क में मैं ग्रैंड परेड मार्शल थी और इस साल टोरंटो में भारतीय दिवस के मौके पर यहां आपके साथ होने पर मुझे गर्व है।”

समारोह का आयोजन पैनोरमा इंडिया ने भारतीय महावाणिज्य दूत और ‘कनेडियन इंपीरियल बैंक ऑफ कॉमर्स’ (सीआईबीसी) के सहयोग से किया था। दो दिवसीय सांस्कृतिक समारोह में करीब 250 कलाकारों ने अपनी विविध प्रस्तुतियों के द्वारा भारत की विविधता का मंजर पेश किया।

भारतीय टेलीविजन कलाकार और मेजबान शबीर आहलुवालिया समारोह के मुख्य अतिथि थे।

भारतीय महावाणिज्य दूत दिनेश भाटिया ने भारतीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। भारतीय और कनाडाई राष्ट्रगानों के गायन के बाद भाटिया ने कहा कि यह समारोह केवल भारत के 69वें स्वतंत्रता समारोह का ही उत्सव नहीं है, बल्कि यह दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता और उसकी विविधता का उत्सव भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493