रोम, 27 जून (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स फुटबाल टीम के सदस्य रिक कार्सड्रॉप मंगलवार को रोम पहुंचे, जहां उनसे अनुबंध करने से पहले इतालवी क्लब रोमा उनका चिकित्सकीय जांच करेगी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कार्सड्रॉप पिछले साल एरेडिवाइज खिताब जीतने वाली फेनूर्ड का हिस्सा रहे। वह मंगलवार सुबह रोम के हवाईअड्डे पहुंचे।
अगले कुछ घंटों में क्लब से करार के संबंध में आधिकारिक बयान आ जाएगा। ट्रांसफर विंडो के दौरान इतालवी फुटबाल क्लब रोमा को सबसे सक्रिय माना जाता है।
dharmpath.com dharmpath