नीदरलैंड्स के शुअर्ड बने महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स के पूर्व खिलाड़ी शुअर्ड मरेन को मंगलवार को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। इसके साथ ही एरिक वोनइंक को विश्लेष्ण कोच नियुक्त किया है।

हॉकी इंडिया (एचआई) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

इन दोनों कोचों का कार्यकाल टोक्यो ओलम्पिक-2020 तक रहेगा।

शुअर्ड पूर्व कोच नील हॉगुड का स्थान लेंगे जिनके मार्गदर्शन में टीम ने 36 साल बाद ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन वह खेलों के महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

शुअर्ड इससे पहले नीदरलैंड्स की महिला टीम के मुख्य कोच के तौर पर काम कर चुके हैं जिसने रियो ओलम्पिक-2016 के फाइनल में जगह बनाई थी। वह भोपाल में भारतीय खेल प्राधिकरण में लगाए जाने वाले राष्ट्रीय शीविर में टीम के साथ जुड़ेंगे।

शुअर्ड 2011-2014 तक नीदरलैंड्स की अंडर-21 पुरुष टीम के कोच रह चुके हैं।

एचआई के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बयान में कहा, “टीम में आने वाले समय में अच्छे परिणाम देने की काबिलियत और प्रतिभा है और हमारा मानना है कि शुअर्ड और एरिक टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493