नीदरलैंड फुटबाल संघ के तकीनीकी निदेशक का इस्तीफा

द हेग, 21 जून (आईएएनएस)। हान्स वान ब्रियुकेलेन ने नीदरलैंड फुटबाल संघ केएनवीबी के तकनीकी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।

एक अगस्त के बाद से ब्रियुकेलेन इस पद की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 60 वर्षीय ब्रियुकेलेन ने पिछले साल तकनीकी निदेशक पद का कार्यभार संभाला था। नीदरलैंड फुटबाल संघ के साथ उनका करार तीन साल का था। लेकिन, उन्होंने 13 माह बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

नीदरलैंड की राष्ट्रीय टीम के कोच डैनी ब्लाइंड की बर्खास्तगी के लिए ब्रुकलेन संयुक्त रूप से जिम्मेदार थे।

नए कोच के लिए काफी खोज के बाद इस साल मई में केएनवीबी ने डिक एटवोकाट को मुख्य कोच के तौर पर फिर से नियुक्त करने की घोषणा की।

नीदरलैंड की टीम को विश्व कप क्वालीफायर में ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर भी पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।

एक बयान में ब्रियुकेलेन ने कहा, “मैं अच्छी भावना के साथ जा रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। फिर भी, मैं स्वंय का आलोचक हूं। मैं अपनी और टीम की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सफल नहीं हुआ। इसलिए, मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया।”

नीदरलैंड फुटबाल संघ के उप-निदेशक जीन पॉल डेकोसॉक्स ने कहा, “यह शर्म की बात है, लेकिन हम अच्छी भावना के साथ अलग हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493