नीदरलैंड में गोलीबारी, कई घायल, हमलावर फरार

उट्रेक्ट (नीदरलैंड), 18 मार्च (आईएएनएस)। नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सीएनएन ने पुलिस प्रवक्ता जूस्ट लेनशेग के हवाले से कहा कि घटना एक ट्रॉम में या इसके पास हुई।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने एक व्यक्ति को बंदूक निकालते और घटनास्थल से भागने से पूर्व अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए देखा।

पुलिस ने कहा कि घटना 24 अक्टूबर स्कवायर के पास हुई, जिसे बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “कई लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल को घेर लिया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

एयर एंबुलेंस सेवा ने कहा कि उसने घटनास्थल पर तीन हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493