नीना गुप्ता, रजित कपूर ‘द थ्रेशल्ड’ के लिए सम्मानित

न्यूयॉर्क, 15 मई (आईएएनएस)। 16वें वार्षिक न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) में जानी-मानी अभिनेत्री नीना गुप्ता और रजित कपूर को ‘द थ्रेशल्ड’ फिल्म में निभाई उनकी भूमिकाओं के लिए क्रमश: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री व सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया।

पुष्पन कृपलानी निर्देशित ‘द थ्रेशल्ड’ की शुक्रवार को एनवाईआईएफएफ में स्क्रीनिंग हुई। नीना ने पुरस्कार मिलने की खबर रविवार को ट्विटर पर शेयर की।

नीना ने उनकी ट्रॉफियों की मौजूदगी वाली एक तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, “मैंने और रजित कपूर ने हमारी फिल्म ‘द थ्रेशल्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।”

फिल्म एक उत्तर भारतीय युगल की जिंदगी के एक दिन की कहानी है, जो दो दशकों से अधिक समय से विवाह की डोर में बंधा हुआ है।

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने नीना व रजित को इस जीत के लिए बधाई दी।

उन्होंने लिखा, “नीना गुप्ता आपको आपकी फिल्म ‘द थ्रेशल्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने पर बधाई हो।”

फिल्मोत्सव का समापन शनिवार को हंसल मेहता की चर्चित फिल्म ‘अलीगढ़’ की स्क्रीनिंग से हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493