नीमच-कार-कंटेनर की टक्कर से चार युवकों की मौत, तीन घायल

नीमच – मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा पर रविवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। उज्जैन जिले के इंगोरिया गांव के सात युवक स्कॉर्पियो से सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए निकले थे। जब वे नीमच जिले के नयागांव के पास चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में बांगरेड़ मामादेव गांव के पास पहुंचे, तो उनकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के एक साइड के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी बुरी तरह पिचक गई।

हादसे में गौरव पंवार, अनिल भांबी, राजा चौधरी और संजय देपन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपक, योगेश और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निंबाहेड़ा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया है। सातों युवक 18 से 27 वर्ष की उम्र के थे और सभी उज्जैन जिले के रहने वाले थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493