‘नीरजा’ के बाद सोनम के पास नहीं कोई फिल्म

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। पिछली बार ‘नीरजा’ फिल्म में नजर आई अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि हाथ में कोई फिल्म न होने की बात उनकी थकान भगा रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या आपने कोई नई फिल्म साइन की है? सोनम ने आईएएनएस को बताया, “नहीं, मैंने कुछ साइन नहीं किया है और इस बात से मेरी थकान भाग रही है कि मैंने कुछ साइन नहीं किया है।”

सोनम ने ‘नीरजा’ में पैन ऐम की फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की भूमिका निभाई थी।

उनका मानना है कि बीते कुछ सालों में फिल्मों में महिलाओं का चित्रण दमदार हुआ है। वह हालांकि मानती हैं कि मेहनताना को लेकर अभी भी अभिनेत्रियों के साथ भेदभाव होता है।

मेहनताने में होने वाले भेदभाव के बारे में उन्होंने कहा, “यह धीरे-धीरे बदल रहा है, लेकिन ‘नीरजा’ और मेरी फिल्मों ने कितनी कमाई की, इसके बावजूद अभी राह खुली नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493