‘नीरजा’ के लिए कस्बेकर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आभार जताया

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर-फिल्म निर्माता अतुल कस्बेकर ने बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म ‘नीरजा’ को छत्तीसगढ़ में कर मुक्त किए जाने पर राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह का आभार जताया है।

अतुल ने शनिवार रात उन्हें ट्विटर पर धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, “छत्तीसगढ़ ने ‘नीरजा’ को कर मुक्त करने की घोषणा की गई है। माननीय मुख्यमंत्री रमन सिंह जी आपका शुक्रिया।”

फिल्म पैन ऐम विमान संख्या-73 की फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। महाराष्ट्र सरकार ने भी इसे कर मुक्त कर दिया है।

राम माधवानी निदेशित ‘नीरजा’ में सोनम कपूर और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म 19 फरवरी को रिलीज हुई, जिसे दर्शकों और फिल्म समीक्षकों दोनों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493