‘नीरजा’ को राजस्थान में टैक्स फ्री करने पर सोनम ने कहा, शुक्रिया

जयपुर, 4 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी फिल्म ‘नीरजा’ को राजस्थान में टैक्स फ्री करने के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शुक्रिया अदा किया है।

सोनम के पिता अनिल कपूर ने भी राजे को इसके लिए धन्यवाद दिया।

नीरजा एयर होस्टेस नीरजा भनोट की बायोपिक है, जिसमें उन्होंने अपहृत विमान पैन अमेरिका की उड़ान संख्या 73 के यात्रियों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी थी। विमान का पाकिस्तान में अपहरण कर लिया गया था।

सोनम ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “फिल्म ‘नीरजा’ को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया है, जबकि निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियो है। फिल्म में सोनम कपूर ने बेहतरीन अदाकारी की है।

उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी को रीलिज हुई फिल्म ‘नीरजा’ को महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी टैक्स फ्री किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493