‘नीरजा’ ने साकिब सलीम को बच्चों की तरह रुलाया

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम ने कहा कि वह फिल्म ‘नीरजा’ में अनुभवी अभिनेत्री शबाना आजमी के अभिनय और फिल्म के चरमोत्कर्ष को देखकर बच्चों की तरह रो पड़े।

शबाना ने नीरजा भनोट की बायोपिक में नीरजा की मां रमा भनोट का किरदार निभाया है। उन्होंने विमान अपहरण के समय लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी थी।

साकिब ने कहा, “शबाना आजमी जी, मैं यह व्यक्त नहीं कर सकता कि मुझे आपकी प्रस्तुति कितनी पसंद आई। इसके चरमोत्कर्ष ने मुझे रुला दिया।”

फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर भी हैं, जो नीरजा की भूमिका में हैं। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।

साकिब जल्द ही अभिनेत्री और उनकी बहन हुमा कुरैशी के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘ओक्यूलस’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493