नीरज पांडे ने ‘अय्यारी’ के सेट पर नसीरुद्दीन का किया स्वागत

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘अ वेडनसडे’ में सफलता की परिभाषा गढ़ने वाली नीरज पांडे और नसीरुद्दीन शाह की जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘अय्यारी’ में साथ काम कर रही है।

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘अ वेडनसडे’ में सफलता की परिभाषा गढ़ने वाली नीरज पांडे और नसीरुद्दीन शाह की जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘अय्यारी’ में साथ काम कर रही है।

इस फिल्म का निर्देशन कर रहे पांडे ने श्वेत-श्याम ट्विटर पर ब्लैक-व्हाइट स्नैपशॉट पोस्ट कर अभिनेता का सेट पर स्वागत किया।

पांडे ने ट्वीट किया, “हमारे सेट पर उनकी वापसी से बेहद खुशी..’अय्यारी ‘ मुंबई..जुलाई।”

फिल्म ‘अय्यारी’ में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी भी हैं। वह (सिद्धार्थ) एक सैन्यधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

नसीरुद्दीन शाह द्वारा निभाए जाने वाले किरदार के बारे में अभी कुछ खुलासा नहीं हुआ है।

फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493