नीस के हमलावरों से संबंध के शक में दो और गिरफ्तार

पेरिस, 26 जुलाई (आईएएनएस)। नीस में बास्तील दिवस पर हुए नरसंहार से संबंध होने के संदेह में फ्रांस में कम से कम दो और लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस हमले में 84 लोगों की मौत हुई थी।

बीएफएमटीवी की रिपोर्ट के अनुसार जांचकर्ता यह निश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि ट्यूनीशियाई हमलावर मोहम्मद लहोएज बोहलेल को उन लोगों से समर्थन मिला था या नहीं।

अभियोक्ता फ्रांस्वां मॉलिन्स ने कहा कि बोहलेल ने अपने सहयोगियों की मदद से महीनों तक हमले की तैयारी की थी।

ऐसा माना जा रहा हैं कि गत 14 जुलाई को हुए हमले की तैयारी में कम से कम चार पुरुष और एक महिला शामिल थे जिनकी पहले से जांच हो रही है। हमले में 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि उसके एक ‘सैनिक’ ने संगठन पर गठबंधन सेना के हमले का बदला लिया।

देश में हाल में हुए हमलों की आईएस द्वारा जिम्मेदारी लेने के बाद फ्रांस में उच्च सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493