नुशरत भरूचा न्यूयॉर्क में अभिनय सीखेंगी

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री नुशरत भरूचा ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में एक्टिंग में डिप्लोमा के लिए एक सप्ताह के पाठ्यक्रम में दाखिला लिया है।

मई में कुछ काम के सिलसिले में अभिनेत्री लॉस एंजेलिस में थी तब उन्होंने इसके लिए आवेदन किया। वह इस महीने के मध्य अमेरिका जाएंगी।

नुसरत भरूचा ने आईएएनस से कहा, “मैं हमेशा से एनवाई कॉलेज से कोर्स करना चाहती थी क्योंकि मैंने इसके बारे में बहुत कुछ सुना है और मेरे कुछ अच्छे दोस्तों ने वहां से दो साल का कोर्स किया है, वे थियेटर में अच्छा कर रहे हैं।”

‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की अभिनेत्री ने कहा, “इसके अलावा यह एक प्रसिद्ध कॉलेज और एक कलाकार के रूप में कला का गढ़ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493