नूबिया ‘अमेजन प्राइम डे’ पर लांच करेगी ‘एम2’ स्मार्टफोन

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नूबिया ने शुक्रवार को अपने नवीनतम उत्पाद ‘एम2’ स्मार्टफोन को भारत में एक्सक्लूसिव रूप से ‘अमेजन प्राइम डे’ पर 22,999 रुपये में लांच करने की घोषणा की।

यह डिवाइस 10 जुलाई की शाम 6 बजे से 11 जुलाई की आधी रात तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

नूबिया इंडिया के कंट्री हेड एरिक हू ने एक बयान में कहा, “हम अमेजन के साथ साझेदारी से उत्साहित हैं और भारत के अमेजन प्राइम यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव रूप से ला रहे हैं।”

इस डिवाइस की स्क्रीन 5.5 इंच की है और इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर लगा है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी का रोम है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का दो पिछला कैमरा है जो सोनी के सीमोस सेंसरयुक्त हैं और 4के रेजोल्यूशन में रिकार्ड करने में सक्षम है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493