नूर अलफल्ला के साथ रोमांस कर रहे मिक जैगर

लंदन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज ब्रिटिश गायक मिक जैगर कथित रूप से 22 वर्षीय फिल्म निर्माता नूर अलफल्ला के साथ रोमांस कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘द सन डॉट कॉ डॉट यूके’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि जैगर (74) उस समय अलफल्ला के साथ कई बार डेट पर गए थे, जब वह इस महीने की शुरुआत में अपने बैंड रोलिंग स्टोन के ‘नो फिल्टर’ टूर के दौरान पेरिस (फ्रांस) में थे।

सूत्र ने कहा, “मिक जैगर का अभी भी अपना करिश्माई आकर्षण है, लेकिन बैंड के सदस्य भी उस समय हैरान रह गए जब खूबसूरत और जवान नूर अलफल्ला उनसे मिलने पेरिस पहुंचीं।”

जैगर बैले डांसर मेलैनी हैमरीक के साथ अलगाव के बाद से अकेले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493