‘नूर’ प्रकृति, सुकृति दोनों बहनों के लिए खास

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत ‘नूर’ प्रकृति और सुकृति कक्कड़ नामक दो जुड़वा बहनों के लिए खास है, क्योंकि पहली बार उन्होंने एक ही फिल्म के दो अलग-अलग गीत गाए हैं।

अमाल मलिक द्वारा रचित ‘है जरूरी’ प्रकृति ने गाया है, वहीं ‘जिसे कहते प्यार है’ सुकृति द्वारा गाया गया है।

सुकृति की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “‘नूर’ का यह गीत बहुत-ही प्यारा है। मैं असल जिंदगी में भी ऐसी ही हूं। मैं गीत के साथ तुरंत जुड़ सकती हूं और इसे गाना मजेदार था।”

प्रकृति भी अपनी बहन की भावनाओं को दोहराती हैं।

उन्होंने कहा, “‘है जरूरी’ मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि पहली बार सुकृति और मैंने एक ही फिल्म के दो अलग-अलग गाने गाए हैं। उम्मीद है इस एक गीत को गाने के बाद कई गीत आएंगे। अमाल ने खूबसूरत गीत बनाया है और मैं खुश हूं कि हमारे दोनों गीत बहुत अच्छा कर रहे हैं।”

दोनों इससे पहले एक साथ वर्ष 2013 की फिल्म ‘नशा’ से ‘गोटी सॉन्ग’ गा चुकीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493