नृत्य को काफी गंभीरता से ले रही हैं तेजस्वी

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय धारावाहिक ‘स्वरागिनी’ में रागिनी का किरदार निभा रही अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश वायंगकर का कहना है कि धारावाहिक की शूटिंग के बाद खाली समय में वह नृत्य सीखकर स्वयं को व्यस्त रखती हैं।

दो बहनों की कहानी को दर्शाते ‘स्वरागिनी’ में तेजस्वी के साथ हेली शाह भी हैं।

तेजस्वी ने एक बयान में कहा, “अभी धारावाहिक में मेरे किरदार पर अधिक ध्यान नहीं दिया जा रहा है, लेकिन मैं जब तक हो सके धैर्य रखूंगी और उसके बाद स्थिति के मुताबिक फैसला लूंगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि खाली समय के दौरान वह नृत्य सीखने पर ध्यान दे रही हैं।

तेजस्वी ने कहा, “मैंने काफी गंभीरता से नृत्य सीखना शुरू कर दिया है और इसके लिए क्लासेज लेनी भी शुरू कर दी हैं। इस कारण आजकल मैं काफी व्यस्त रहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493