नृत्य कौशल से सुहाना खान इंटरनेट पर छाईं

लंदन, 8 मार्च (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान कभी अपने फैशन सेंस से सुर्खियों में रहती हैं तो कभी मैगजीन शूट से। लेकिन, इस बार उन्होंने अपने नृत्य कौशल से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में यहां पढ़ाई कर रहीं सुहाना अपने दोस्तों के साथ डांस रिहर्सल के दौरान मस्ती करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में सुहाना केनी लॉगिन्स के गाने ‘फुटलूज’ पर दोस्तों के साथ कदमताल मिलाते नजर आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सुहाना ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में असिस्टेंट के तौर पर काम किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493