नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री डेजी शाह का मानना है कि नृत्य तनाव दूर करता है। डेजी जाने-माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की सहायक भी रह चुकी हैं।
डेजी को 2014 की फिल्म ‘जय हो’ में सलमान के साथ नृत्य करते देखा गया है। डेजी ने गणेश आचार्य के साथ ‘जमीन’ और ‘खाकी’ जैसी फिल्मों में सहायक के रूप में काम किया है।
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें अभिनय और नृत्य में क्या पसंद है? इस पर उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मेरे अभिनेत्री बनने का कारण नृत्य है। जब कोरियोग्राफ की बात आती है तो मेरे लिए नृत्य तनाव दूर करने वाला है।”
विशाल पंड्या द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में डेजी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण करने की कोशिश की है।
डेजी ने कहा, “यह मेरी दूसरी फिल्म है और मैंने कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण करने की कोशिश की है, अगर कलाकार अपने निर्देशक पर यकीन नहीं करता है तो किसी भी तरह से परिणाम अच्छा नहीं आएगा। मगर मैंने अपने निर्देशक पर यकीन किया और उन्होंने बहुत ही शानदार काम किया।”
dharmpath.com dharmpath