नेओमी वाट्स, लीव श्रीबर 11 साल बाद अलग हुए

लॉस एंजेलिस, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री नेओमी वाट्स और लीव श्रीबर 11 सालों तक साथ रहने के बाद अलग हो गए हैं।

लॉस एंजेलिस, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री नेओमी वाट्स और लीव श्रीबर 11 सालों तक साथ रहने के बाद अलग हो गए हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, दो बच्चों एलेक्जेंडर और सैमुएल के माता-पिता ने सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान में अलग होने की घोषणा की।

दोनों ने बयान में कहा, “पिछले कुछ महीनों से विचार के बाद हमने यह फैसला किया है कि परिवार की भलाई के लिए सबसे अच्छा उपाय है कि हम बतौर जोड़ी अलग हो जाए।”

दोनों ने कहा कि उनके दिलों में एक दूसरे के प्रति प्यार, आदर और दोस्ती की भावना है और दोनों फिलहाल अपने बच्चों के पालन-पोषण पर ध्यान देना चाहते हैं।

साथ ही दोनों ने प्रेस से उनकी निजता के अधिकार का सम्मान करने की अपील भी की है।

चक वेपनर के जीवन पर आधारित आगामी फिल्म ‘ब्लीडर’ में वाट्स और श्रीबर साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म वसंत के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493