नेकबैंड शैली की जेबीएल साउंडगियर 14,999 रुपये में लांच

बंगलुरू, 13 मार्च (आईएएनएस)। सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी और हरमन इंटरनेशनल ने मंगलवार को नेकबैंड स्टाइल के साउंडगियर को भारतीय बाजार में उतारा। इस उपकरण की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है।

पहनने योग्य संगीत सुनने का यह उपकरण एक बार चार्ज होने के बाद छह घंटे तक चलता है।

हरमन इंडिया की लाइफस्टाइल ऑडियो के उपाध्यक्ष सुमित चौहान ने कहा, “जेबीएल साउंडगियर अपने उपभोक्ताओं को ऑडियो सुनने के दौरान एक नया अनुभव देगा। कैसी भी स्थिति हो, उपभोक्ता अपना निजी संगीत क्षेत्र का अनुभव करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493