मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी अभिनेता मिशाल रहेजा शो ‘कुमकुम भाग्य’ में अपने नेगेटिव रोल को लेकर उत्साहित हैं। मिशाल शो में ‘किंग सिंह’ की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
मिशाल ने अपने इस रोल को लेकर कहा, “यह अद्भुत और भ्रामक, लेकिन चुनौतीपूर्ण है। यह शो में प्रवेश करने के चार महीने बाद से ही है और कहानी में मैं अपनी पारी का इंतजार कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “अब अंत में मैं अपने रोल में नेगेटिव महसूस कर सकता हूं। यह बेहद रोमांचक है, क्योंकि उनके सकारात्मक भूमिका की तुलना में नकारात्मक भूमिका में अधिक विविधताएं हैं।”
मिशाल इससे पहले ‘इश्क का रंग सफेद’ और ‘लगी तुझसे लगन’ जैसे शो में भी काम कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath