नेटगेयर ने अगली पीढ़ी का वाई-फाई राउटर उतारा

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की नेटवर्किं ग दिग्गज नेटगेयर ने सोमवार को नया ‘ट्राई-बैंड’ वाईफाई राउटर ‘ऑर्बी आरबीके20’ भारतीय बाजार में लांच किया, जो घर पर इंटरनेट स्पीड को अधिकतम करता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसकी कीमत 24,999 रुपये रखी गई है तथा यह डिवाइस उद्योग में अग्रणी 2.2 गीगाबिट्स प्रति सेंकेड (जीबीपीएस) की गति प्रदान करती है।

नेटगेयर के कंट्री मैनेजर (भारत और सार्क) मार्थेश नागेंद्र ने कहा, “नए ‘ऑर्बी आरबीके20’ ट्राई-बैंड वाई-फाई सिस्टम्स के साथ हमारा लक्ष्य अधिकतम इंटरनेस स्पीड के साथ वाई-फाई समाधानों की व्यापक रेंज प्रदान करना है।”

‘ऑर्बी आरबीके20’ इसके अलावा अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ भी काम करता है।

यह डिवाइस 3 साल की वारंटी के साथ आता है और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493