मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। वीर दास पहले ऐसे भारतीय अभिनेता हैं, जो नेटफ्लिक्स पर 2017 में अपना कॉमेडी शो लेकर आए थे। हास्य कलाकार वीर दास उसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक और स्टैंडअप कॉमेडी शो ‘वीर दास लूजिंग इट’ के साथ वापसी कर रहे हैं।
दास ने एक बयान में कहा, “यह कुछ ऐसा है, जिस पर मैं पिछले साल से काम करता रहा हूं। पहले नेटफ्लिक्स स्पेशल ने मुझे दुनियाभर में जाना-पहचाना चेहरा बना दिया और नए दर्शक दिए।”
उन्होंने कहा कि वह अपनी कॉमेडी के नए पक्ष को दिखाने की उम्मीद कर रहे हैं। इसमें दुनियाभर की घटनाएं और कुछ विवादास्पद विषय शामिल होंगे।
उन्होंने इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट करके भी की, जिसमें वह शो के बारे में बात करते देखे जा सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath