नेट फ्लिक्स बना किंग खान का नया घर

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। नेट फ्लिक्स ने शाहरुख खान की कंपनी ‘रेड चिलीज इंटरटेंमेंट’ के साथ करार किया है। इसके तहत नेट फ्लिक्स, रेड चिलीस की सभी फिल्मों को अपने प्लेटफार्म पर जगह दी है।

इस तरह दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट टीवी नेटर्वक नेट फ्लिक्स अब भारत के सबसे बड़े स्टार शाहरुख खान का नया घर बन गया है।

नेट फ्लिक्स के पहले से मौजूद 86 करोड़ 60 लाख पंजीकृत सदस्य शाहरुख की फिल्मों को बिना ब्रेक के देख सकेंगे।

इस करार को अपनी कंपनी की ओर से शाहरुख खान ही लीड कर रहे थे। नेट फ्लिक्स और रेड चिलीस के बीच हुए समझौते के मुताबिक, आने वाले तीन साल तक उनके बैनर की आने वाली हर फिल्म और अब तक रेड चिलीस द्वारा बनाई गई सारी फिल्में नेट फ्लिक्स पर मौजूद होगी।

नेट फ्लिक्स के कंटेट ऑफिसर टेड सेरेंडस कहते हैं, “शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उनके अभियन और फिल्मों से भारतीय फिल्म उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। उनको किंग खान के नाम से संबोधित किया जाता है, जो उनके रुतबे, सम्मान और प्रशंसकों के बारे में सारी कहानी खुद ब खुद बता देती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493